
बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए एक मिनी ट्रेलर और एक हाइवा को जब्त किया है। कार्रवाई रांची-टाटा मार्ग पर टिकर मोड़ के पास गश्ती के दौरान की गई।
सूत्रों के मुताबिक रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ईचागढ़ के जारगोडीह बालू घाट से रेत लोड कर तमाड़ के टिकर मोड़ होते हुए जमशेदपुर भेजा जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी रोशन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान एक मिनी ट्रेलर (जेएच05 एजी 8257) और एक हाइवा (जेएच05 सीडी 5374) को जब्त किया गया। हालांकि, दोनों गाड़ियों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब्त दोनों वाहनों को थाने लाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी का कहना है कि अब तमाड़ के बादला घाट में भी बालू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर जितेन सार बुंडू

