
कैंपर गाड़ी ने बाईक सवार युवक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। युवक पास के ही लोधा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। रात 8:00 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोग परेशान दिखाई दिए।
