जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड में शनिवार को हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने को मिला. जहां अपने ही घर मे घुसने के लिए महिला को रोक दिया गया

दरअसल महिला के चचेरी ननद ने घर में ताला लगा दिया और उसे सड़क पर भटकने के लिए छोड़ दिया. मजे की बात तो ये है कि इस दौरान पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही. महिला के अनुसार वह शहर से बाहर गयी थी इसी दौरान उसकी चचेरी ननद ने सिक्योरिटी गार्ड को भगा दिया और घर में ताला जड़ दिया. उसने बताया कि यह संपत्ति उसके ससुर की है. जिसपर चचेरी nana दावा ठोक रही है. मामला कोर्ट में लंबित है. इसी बीच वह गार्ड रखकर बाहर घूमने गई थी. लौटने पर देखा कि गार्ड गायब है और घर पर दूसरा ताला लगा हुआ है. पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मदद नहीं कर रही है. चिलचिलाती धूप में महिला घर के बाहर ही इंसाफ के लिए बैठी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *