जमशेदपुर शहर में लगातार हो रहे लूटपाट गृह भेदन छिनताई जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित एक टीम ने टेल्को और सिदगोड़ा थाना पुलिस द्वारा किए गए

संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हासिल की है. जहां पुलिस ने सात अपराधियों को अपराध की योजना बनाते हरवे- हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. इनमें चार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ रितिक उर्फ बोनी, दलबीर सिंह, मनप्रीत सिंह, माईकल मोर्बिन डॉस उर्फ पियुष सिंह, राहुल रजक, परमजीत सिंह उर्फ प्रेम और गुरजीत सिंह उर्फ विशाल उर्फ तक्को शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक अतिरिक्त मैगजीन, एक गुप्ती एवं एक खंती, दो चापड़, डिफेंस स्प्रे, दो मोबाईल सेट, एक स्प्लैन्डर मोटरसाईकिल, एक स्कूटी और एक ब्लू रंग का सैन्ट्रो कार बरामद किया है. इसकी जानकारी शनिवार को सिटी एसपी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि इस गिरोह द्वारा शहर और दूसरे जिलों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *