सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार टिप ट्रेलर सीपीएम नेता सुरेंद्र नाथ महतो के घर और दुकान में घुस गया

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार टिप ट्रेलर सीपीएम नेता सुरेंद्र नाथ महतो के घर और दुकान में घुस गया।

टिप ट्रेलर पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रही थी और काफी तेज गति से चल रही थी। टिप ट्रेलर ने सीपीएम नेता सुरेंद्र नाथ महतो की किराने की दुकान में घुसकर उसे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
बाल-बाल बचे गनीमत यह रही कि घटना से कुछ पल पहले ही छह लोग दुकान से हटकर घर के अंदर चले गए थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ऊपर वाले की कृपा सीपीएम नेता सुरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह ऊपर वाले की कृपा है कि वे और उनके साथ बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
बड़ा हादसा टला उन्होंने कहा कि यदि वे लोग दुकान के बाहर ही बैठे रहते, तो बड़ा हादसा हो सकता था और छह लोगों की मौत निश्चित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *