रमजान के पाक माह के अंतिम जुम्मे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की

जमशेदपुर मे रमजान के पाक माह के अंतिम जुम्मे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की और देश एवं राज्य के खुशहाली की कामना की. जमशेदपुर में अलग अलग मस्जिदों में बड़े ही अकीदत के साथ अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गई. जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क के खुशहाली की कामना की और कहा की जिस तरीके से पिछले जुम्मा में हम लोगों ने होली और जुम्मे की नमाज अदा की इस तरीके से रामनवमी और ईद भाईचारे के साथ मनाएंगे. वही लोगों के चेहरे पर ईद की खुशियां साफ झलक रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *