केंदडीह कपाली में दो दिवसीय श्री हरिनाम संकीर्तन का धुलट और राखाल भोग वितरण के साथ हुआ समापन

चांडिल कपाली के केंदडीह में चल रहे 16 प्रहर श्री हरि कीर्तन का धुलट और राखाल भोग वितरण के साथ रविवार को भव्य समापन हुआ। इस दौरान भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर धुलट का रश्म पूरा किया। वहीं सार्वजनिक श्री श्री हरि कीर्तन समिति केंदडीह के अध्यक्ष राजीव कुमार महतो ने बताया कि बीते गुरुवार को गंध दिवस के साथ शुरू हुआ अखण्ड हरिनाम संकीर्तन हुआ जो लगातार दो दिनों तक चला। श्री हरि कीर्तन के दौरान कपाली सहित केंदडीह और डांगरडीह के ग्रामीण श्री हरि मन्दिर पहुंचकर कीर्तन का श्रवण किया। वहीं कीर्तन मंडली भी पूरी श्रद्धा के साथ कीर्तन में भाग लिया और लोगों को भक्तजनों को जुड़े रखा। बता दें कि केंदडीह के श्री हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में कुल 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें से कुल दो महिला संप्रदाय ने भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *