जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दी डायगुट्टू निवासी सुभाष तिवारी के घर में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि आग सुभाष तिवारी के घर के पूजा कक्ष में लगी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पूजा के दिए से आग भड़की और तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर में रखा कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से करीब चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *