जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास दो कार मे टकरा हो गई

वैसे यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बीच सड़क में पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में एक कार चालक टाटा स्टील के अधिकारी पीवी दिलीप और दूसरे कार के चालक राजू कुमार समेत एक महिला को चोटें आई है। इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

राजू कुमार ने बताया कि वह स्टेशन से रांची जा रहा था तभी सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास बाएं ओर से कार ने टक्कर मार दी जिससे कार पलट गई। वहीं। दूसरे कार चालक पीवी दिलीप के अनुसार वे कंपनी में काम से जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *