चाईबासा : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोल्हान के जंगल से नक्सलियों का डम्प बरामद हुआ है

नक्सलियों के डंप से बड़ी संख्या में हथियार और बोलियां बरामद हुई है। इसके अलावा वायरलेस सेट नक्सली कपड़ा, बैटरी और एम्यूनेशन पाउच बरामद हुआ है। यह बरामगी जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। यहां नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के सारजोमबुरु जंगल में नक्सलियों का डम्प मिला।

नक्सलियों के डंप में से अमेरिकी हथियार एम 16 भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह आधुनिकतम घातक हथियारों में से एक है जिसकी बरामदगी एक बड़ी उपलब्धि ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *