जमशेदपुर के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहे शिवालय

जमशेदपुर : के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे है. सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे है. जमशेदपुर के जुगसलाई महाकालेश्वर मंदिर, मनोकामना मंदिर, साकची बाजार शिव मंदिर, टिनप्लेट काली मंदिर, टेल्को भुवनेश्वरी
मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में हुए है.श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेल पत्र, फल और पूजा साम्रगी लेकर मंदिर पहुंच रहे है, जिससे पूरा वातारण शिवमय हो गया है. भक्त नीलकंठ
महादेव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है. महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *