जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के चौकीदार परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर काफी संख्या में परीक्षार्थी उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान पहुंचे अभ्यार्थियो ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। समाहरणालय में बढ़ता नारेबाजी होता देख उपायुक्त ने उनमे से पांच परीक्षार्थीयो से बुलाकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस सबंध में अभ्यार्थी राजू महतो ने बताया कि चौकीदार बहाली के लिए परीक्षा का रिजल्ट दो जनवरी को जारी हुआ है।यह रिजल्ट पूरी तरह से धाधंली हुआ है।इसके लिए जो परीक्षा हुआ था उसमे जो प्रशन पुछा गया था उसमे कई गलतिया थी।इस पर आपत्ति जताया गया फिर भी रिजल्ट जारी किया है।राजू ने कहा कि हमे आशंका है कि बहाली में धांधली हुआ है। इसलिए जिला प्रशासन इस परीक्षा को रद्द कर पून परीक्षा ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *