विश्व की सुप्रसिद्ध मोटरसाइकल कंपनी ट्रायमफ द्वारा जमशेदपुर मे

अपना पहला अपना शोरूम खोला जा रहा है, इसको लेकर भारत देश मे कुल 108 शोरूम कंपनी की हो चुकी है, इससे पूर्व झारखण्ड मे केवल रांची मे इसका शोरूम था, मानगो के एनएच 33 मे इसका शोरूम खोला गया है, बता दे हेवी मोटरसाईकल प्रेमियों के बिच यह ब्रांड काफ़ी मशहूर है, भारत मे ट्रायमफ मोटर्स ने बजाज ऑटो के साथ हाथ मिलाकर भारतीय बाजार मे नये मॉडल्स उतारे हैँ 400 सीसी की बाईक को बाजार मे उतारा गया है, जमशेदपुर शोरूम के संचालक आशीष रनपारा ने कहा की इस शोरूम मे सेल्स एवं सर्विस दोनों ही सुविधा उपलब्ध है साथ ही आगामी त्योहारों मे ग्राहकों को विशेष उपहार भी दिए जायेंगे. बता दे ट्रायमफ मोटर्स की स्थापना वर्ष 1902 मे यु.के से हुई थी और कंपनी ने अब तक 122 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *