सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है।

सभी को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तालाब से निकालकर तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत बच्चो को मृत घोषित कर दिया है। बच्चे खेलने के दौरान तालाब के किनारे चले गए थे। मृतकों की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी गांव निवासी धंसराज उरांव के छह वर्षीय पुत्र प्रेम उरांव, शंकर उरांव के पांच वर्षीय पुत्र प्रत्युष उरांव और विजय उरांव के पांच वर्षीय पुत्र हिमांशु उरांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रेम, प्रत्युष और हिमांशु अन्य बच्चों के साथ गांव के समीप ही स्थित तालाब की ओर खेलने के लिए गए हुए थे। खेलने के दौरान ही तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए चले गए। जहां वह गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद साथ गए बच्चों में से एक बच्चे ने आकर अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। तालाब से तीनों बच्चों को निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के उपरांत तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *