जमशेदपुर गांधी घाट पार्क साकची से शहर की क्षेत्रीय समितियों तथा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति के नेतृत्व में गांधी घाट पार्क पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आक्रोश रैली निकाली गई।

सभी वरिष्ठ नागरिक काला बिल्ला पहनकर अपनी मांग का उद्घोष करते गांधी घाट पार्क साकची से पैदल जुलूस उपायुक्त के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री रेलमंत्री और ‌ झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिए _कोरोना काल से वरिष्ठ नागरिकों का बन्द रेलवे भाड़ा फिर से चालू वरिष्ठ नागरिकों का पेंशन १००० से बढाकर ४००० हमारी मांगे पूरी करोजुलूस को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह ने कहा कि अगर इस बार सरकार हमारी मांगे नहीं पूरा करती है तो भारत के सभी वरिष्ठ नागरिक उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *