कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह पहुंची महागामा, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को बताया महत्वकांक्षी योजना।

Spread the love

गोड्डा।* झारखंड प्रदेश में कृषि पशुपालन व सहकारिता मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह शनिवार को गोड्डा दौरे पर थी। गोड्डा दौरे के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र महागामा पहुंचीं जहां दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में जाकर लगे शिविर का जायजा लिया। वहीं दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा जो मुख्यमंत्री मंईया योजना की शुरुआत हुई है उसको लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है , बहुत खुशी है हमे। और मिडिया के माध्यम से मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देती हूं की महिलाओं के बारे में उन्होंने सोचा और प्रोत्साहन राशि के रुप एक हजार रुपए देने का निर्णय लिया। जो जरुर महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने में खुशीयां बटोरने में मदद करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि जो महिलाएं 21 से 50 साल तक की है , उनको इस योजना का लाभ मिलना तय है । पहले ही दिन पूरे राज्य में महिलाओं का उत्साह देखकर हमें खुशी हुई। *सर्वर को लेकर बोली कृषि मंत्री।*जो टेक्निकल इसूज है उस पर भी रांची में काम चल रहा है, हमलोग लगातार संपर्क में हैं । मूझे लगता है ये कुछ घंटों की बात है फिर ये सूचारु रुप से चलने लगेगा। जरूरत पड़ने पर आवेदन के अवधि को बढ़ाया जाएगा।मंत्री दीपिका पांडे सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *