भाजपा नेता बिमल बैठा के नेतृत्व में राशन कार्ड धारकों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका व पटमदा प्रखंड के ग्रामीणों ने मंगलवार को अनियमित राशन वितरण को लेकर भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में कार्डधारकों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए सबंधित डीलर के खिलाफ जांच करते हुए लाइसेंस रद्द करने की मांग उपायुक्त से ज्ञापन सौंप कर की गई है। विमल बैठा ने बताया कि ये समस्या सिर्फ पोटका और पटमदा का ही नही बल्कि पूरे जिले में इस तरह समस्या है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के नाम हर महीने राशन उपलब्ध कराते हैं और गरीबों का अनाज को भ्रष्ट डीलर कौटती के नाम पर निगल जा रहे है। उन्होंने बताया कि पोटका प्रखंड के हाथीबिंधा पंचायत के अन्नपूर्णा महिला मंडल के डीलर शोभा रानी महतो द्वारा कार्डधारियों को कम राशन देने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे नाराज होकर कार्डधारियों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *