सीआईडी की डीएसपी के गले से चैन छीनतई मामले में मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 25 जून को सीआईडी की डीएसपी के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने चेन छीनकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा चोरी और छीनतई का सोना खरीदा जाता था। इस मामले में सोना खरीदने वाले दुकान का मालिक फिलहाल फरार है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेरी जानकारी के अनुसार दुकानदार द्वारा इस तरह के स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी पहले से की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *