बाइक आगे चल रहे टाटा मैजिक से टकराया, बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

रांची-टाटा रोड पर बुंडू के दशम फॉल थाना क्षेत्र के तैमारा घाटी में एक बाइक आगे चल रहे टाटा मैजिक से टकरा गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया रिस्ते में दोनों मामा भांजा है। घटना मंगलवार रात लगभग दस बजे की है। मृतक के परिजनों के अनुसार बाइक पर दशम फॉल थाना क्षेत्र के ही सिंगारडीह गांव निवासी मामा भांजा दोनों भोज खाने खूंटी रोड स्थित कुजीराम गांव( दशम फॉल थाना क्षेत्र) जा रहे थे। तैमारा घाटी में आगे चल रहा एक टाटा मैजिक गाड़ी के अचानक ब्रेक लेने से बाइक टाटा मैजिक से टकरा गया। टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को बुंडू अनुमंडल अस्पताल लाया। यहां इलाज के बाद गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को रिम्स, रांची भेज दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार 108 एंबुलेंस को कॉल करने के बाद भी वह नहीं आया। अंततः दूसरे एंबुलेंस से घायल को रिम्स, रांची भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *