जमशेदपुर 25 जून 1975 को देश मे लगे आपातकाल को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाजपा ने काला दिवस के रूप मे मनाया,

इस बाबत एक संगोष्ठी के आयोजन मानगो मे किया गया जहाँ प्रतिपक्ष नेता अमर बाउरी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे, यहाँ तमाम भाजपाइयों ने काला बिल्ला लगाकर अपना रोष भी प्रकट किया, बता दें आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी ने देश मे आपातकाल लागु कर दिया था और इसी काल मे भारी संख्या मे लोग मारे गए थे साथ ही सैकड़ों लोगों को जेल भेज दिया गया था, तब से लेकर लगातार आज तक भाजपा इसे काला दिवस के रूप मे मनाती है, इस संगोष्ठी मे प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने आपातकाल के वक्त के दौरान देश वासियों पर हुए जुल्म और अत्याचर का जिक्र करते हुए इस अध्याय को देश का काला अध्याय बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *