जमशेदपुर नीट यु.जी की परीक्षा में पेपर लिक मामले कों दोबारा उजागर करने एवं दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग पूर्वी सिंघभूम जिला युवा कांग्रेस कमिटी ने उठाया है,

इनके द्वारा जमशेदपुर उपायुक्त कों इस सम्बन्ध में मांग पत्र सौंपा है. इसको लेकर इन्होने जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया गया, इन्होने बताया की पांच मई कों नीट यु.जी की परीक्षा देश भर में आयोजित करवाया गया था और रिजल्ट की तारिक 14 जून कों रखा गया था, लेकिन पेपर लिक होने का मामला सामने आया और चार जून कों लोकसभा चुनाव के परिणाम के दौरान ही नीट यु.जी 2024 के परिणाम घोषित कर दिये गए, पेपर लिक हुआ है ये स्पस्ट है लेक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इसपर कोई ठोस करवाई नहीं की गई, इस रवैये से देश भर के छात्र मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहें हैं, इस कारण पुनः पूरी पारदर्शिता के साथ दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *