जमशेदपुर के क़दमा रामजन्म नगर बस्ती में शनिवार कों प्रशाशन का बुलडोज़र चला, जहाँ तीन अवैध घरों कों तोड़ दिया गया,

जमीन का मामला कई वर्षो तक न्यायलय में चला और टाटा स्टील के पक्ष में फैसला आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किये गए दंडाधिकारी के मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया, बता दें की इन घरों को खाली करने का नोटिस वर्ष 2023 में ही दे दिया गया था, और दोबारा कुछ दिनों पूर्व नोटिस दिया गया था, मौजूद दंडाधिकारी ने बताया की धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आज यह करवाई की गई है, इसके तहत तीन घरों कों तोड़ा गया है जबकि और दो घरों कों सामान खाली करने का नोटिस दिया गया है, अगले आदेश के बाद उन्हें भी तोड़ा जायेगा, वहीँ बस्तीवासियों में इस करवाई के खिलाफ रोष देखा जा रहा है, उनके अनुसार उन्हें सामान निकलने का भी पूरा मौका नहीं दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *