जमशेदपुर स्थित टाटा ज़ू में नए मेहमानों की एंट्री हुई है, धारिदार लकड़बग्घा एवं तेंदुआ टाटा जु में पहुँच चूका है,

और इन्हे नव निर्मित बाड़ों में रखा गया है, इस मौके पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था, जहाँ ज़ोनल आर.सी.सी.एफ रवि रंजन एवं टाटा जुलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी उपस्थित रहे, इनके द्वारा नये बाड़ों का उद्घाटन फीता काटकर किया गया, वहीँ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर परिसर में पौधारोपण भी किया गया, अतिथियों ने कहा की आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नए मेहमानों की एंट्री टाटा ज़ू में हुई है, इन वन्य जिवों कों शहरवासी अब देख पाएंगे साथ ही उनके विषय में जानकारी भी हासिल कर पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *