जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत तिलक पुस्तकालय के समीप सोमवार देर रात उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब कांग्रेसी नेता नौशाद के ऊपर बाइक सवार 3 अपराध कर्मियों ने पिस्तौल तान दी.

हालांकि गनीमत रही की पिस्तौल से गोली नहीं चली. बताया जा रहा है कि नौशाद फल खरीदने गए थे, इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराध कर्मियों ने नौशाद के ऊपर पिस्टल तान दी इस घटना में नौशाद बाल बाल बचे हैं. वहीं सूचना पर पहुंची बिष्टुपुर थाना पुलिस ने एक अपराधकमी को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ चल रही है. वही दो अपराधकर्मी भागने में सफल रहे हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आपको बता दे की एक तरफ जिला पुलिस प्रशासन लोकसभा चुनाव के मतगणना की तैयारी में व्यस्त है तो दूसरी तरफ बेखौफ अपराधी ने कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की ताबिश में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *