जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 के पास गांधी बस्ती में रविवार कों सोनारी थाना क्षेत्र के जनता बस्ती के 100 से 150 युवकों ने हमला कर दिया।

इस दौरान युवकों ने काफी उपद्रव भी मचाया साथ ही दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना के समय युवकों ने महिलाओं तक को और उनके साथ मारपीट और छेड़खानी भी की। वहीं घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी संजय सुमन दो जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कर जिसके बाद जनता बस्ती के युवक मौके से फरार हो गए। घटना में गांधी बस्ती से मुकेश कर्मकार जबकि जनता बस्ती से राजा मछुआ, वीरेंद्र सरदार और किशन मछुआ भी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस द्वारा इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर क्यूआरटी को भी तैनात कर दिया गया है। मामले में बताया जा रहा है कि बीते 4-5 सालों से दोनों बस्ती के बीच विवाद चलता आ रहा है। जबकि इसी साल 6 अप्रैल को गांधी बस्ती की युवती, महिलाएं और पुरुष मंगला पूजा करने के लिए जनता बस्ती गए थे। इस दौरान वहां के युवकों ने महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी की थी। साथ ही पुरुषों के साथ मारपीट भी की थी। जिससे विवाद और बढ़ गया। वहीं बीते शनिवार को जनता बस्ती का एक युवक शराब के नशे में घुमने के लिए गांधी बस्ती पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय युवकों ने उसकी पिटाई भी की थी, उनका कहना था कि वह जब भी बस्ती में आता है यहां चोरी होती है। इसी बात को लेकर जनता बस्ती के युवकों ने गांधी बस्ती पर हमला कर दिया। और तो और जब कभी भी गांधी बस्ती के युवक किसी काम से जनता बस्ती की तरफ जाते हैं तो उनके साथ मारपीट भी की जाती है। घटना के बाद जाते जाते जनता बस्ती के युवकों ने महिलाओं से रात में आकर बस्ती में बम मारने की धमकी भी दी। साथ ही बस्ती के युवकों की हत्या करने की बात भी कही। जिससे महिलाएं काफी डरी हुई है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से गांधी बस्ती के पास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, वहीं पुलिस द्वारा सोनारी जनता बस्ती के घायल युवकों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। इस दौरान बस्ती के लोगों ने वहां भी जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की। पुलिस युवकों को कदमा थाने ले जाना चाह रही थी। मगर बस्ती वासी युवकों को घर ले जाना चाह रहे थे। इधर हंगामे की सूचना पाकर साकची थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी वहां से फरार हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *