जमशेदपुरबीती देर रात जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह श्मशान घाट गोलचक्कर के समीप एक अनियंत्रित लॉरी संख्या JH05DC- 9206 गोलचक्कर के समीप बने दुकानों में जा घुसा.

जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतक की पहचान गुड्डू भुइयां के रूप में हुई है. वहीं दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. इधर घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लॉरी में जमकर तोड़फोड़ की और चालक को धर दबोचा, जिसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली. उधर घटना के करीब 15 मिनट के बाद पहुंची पुलिस को भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा. आक्रोशित आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया. अचानक हुए हमले के बाद पुलिस भी भाग खड़ी हुई. उधर चालक की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है. मामला बिगड़ता देख पुलिस कंट्रोल रूम से अतिरिक्त फोर्स बुलाए गए. देर रात तक स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *