हम इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं इस क्षेत्र से हटने का सवाल ही नहीं : अरविंद सिंह

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) रविवार को ईंचागढ के पूर्व विधायक अरविंदर सिंह उर्फ मलखान सिंह ने बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए चांडिल अनुमंडल अस्पताल परिसर में ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा क्षेत्र में पहले की तुलना में राजनीतिक स्तर गिर गया है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं इस क्षेत्र में अच्छे कंपनी स्थापित हो। आयरन ओर पावर प्लांट जैसे कंपनी पुरे जंगल को नष्ट कर रहा है। उन्होंने कहा मैंने अपने कार्यकाल में 9 पीडब्ल्यूडी सड़क, 30 पुल दो से ढाई सौ पुलिया बनवाने का काम किया है। उन्होंने कहा हम यहां से जुड़े हुए हैं इस क्षेत्र से हटने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा हम बिमारी से जुझने के बाबजूद इह क्षेत्र के जनता के लिए 21 लाख के एंबुलेंस अपने अनुज के नाम पर इस क्षेत्र को उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा चांडिल को नगरपालिका बनाना मेरा पहला लक्ष्य होगा। इस मौके पर नवीन पसारी, सवपन गुप्ता, रौनक पसारी, राजेश सिंह सहित कई लोग कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *