दो वर्ष बाद चांडिल में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ आयोजित।

चांडिल। बुधवार को चांडिल डैम रिसोर्ट में कांग्रेस पार्टी के द्वारा ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित हुए। उन्होंने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने सरकार से ओबीसी को 27 प्रतिसत आरक्षण देने की मांग किया। वर्तमान केंद्र सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का भी वादा किया था, लेकिन सात वर्षों में यह वादा भी उसने पूरा नहीं किया। दिन प्रति दिन देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मोदी सरकार में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लाइफलाइन मानी जाने वाली रेल को भी बेचने का काम किया है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड और अंचल कार्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाया। समारोह में पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपने स्तर से तैयारी एवं सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। यह सम्मेलन जिला परिषद सदस्य माधव सिंह मंकी की अध्यक्षता में की गई। समारोह में निर्णय लिया गया की 17 अप्रैल को प्रत्येक प्रखंड के पार्टी का सम्मेलन आयोजित होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनमन सिंह अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इसके पहले चौका में कार्यकर्ताओं ने सुबोधकांत सहाय का स्वागत किया तथा रैली के शक्ल में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इस मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, कपाली नप अध्यक्ष शोभा रानी महतो, उपाध्यक्ष सरवर आलम, माधव सिंह मानकी, राजू चौधरी, ललित महतो, सुकुमार गोराई सहित कई लोग उपस्थित थे।

जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!