विधायक ने किया 22की लागत से चार पीसीसी पथ का उद्घाटन



चाण्डिल।ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने विधायक निधि से बनने वाली करीब 22लाख की लागत से चार पी.सी.सी.पथ चाण्डिल प्रखंड के पालगम में 400 फीट चावलीवासा पंचायत के काशीडीह में पुथून मांझी के घर से जाहेर थान तक चार लाख बहात्तर हजार तीन सौ की लागत से 350 फीट .झाबरी पंचायत के झाबरी गाँव में एन.एच.33 से कालीपदो महतो के घर तक पाँच लाख एकाहात्तर हजार तीन सौ की लागत से 400फीट पी.सी.सी. पथ एवं उरमाल पंचायत के दिनाई मांझी टोला में सोमचाँद मांझी के घर से कार्तिक मांझी के घर तक प्रा.राशि पाँच लाख छत्तीस हजार तीन सौ की लागत से 400फीट पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काटकर उद्घाटन किया।वहीं विधायक ने मुसरीबेड़ा में पच्चीस केवीए नया ट्रान्सफार्मर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया।मौके पर झामुमों केन्द्रीय सदस्य पप्पू वर्मा काबलू महतो संजय महतो बीस सूत्री सह झामुमों प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो अर्जुन सिंह मुण्डा समर भूईयां सुरेश मांझी सनातन मांझी सोमचाँद मांझी दुखु सिंह मुण्डा अनिल महतो सहित सैकड़ो झामुमों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!