गिरिडीह में बेटी के ससुराल नहीं जाने से नाराज पिता ने तेज हथियार से किया उसकी हत्या, गांव में मृतिका का किसी और से प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

Spread the love

गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के महेशियादीघी गांव में शनिवार की सुबह एक महिला का शव उसके मायके के बाहर में पड़ा देख गांव में कोहराम मच गया। लेकिन कुछ देर में स्पष्ट हो गया कि मृतिका 40 वर्षीय मंजू देवी थी, और पिछले कई महीनों से पति से अलग हो कर मायके महेशियडीघी में रह रही थी। जबकि मृतिका के पिता प्रभुनाथ सिंह ने कई बार बेटी को अपने ससुराल जाने को कह चुका था। जानकारी के अनुसार मृतिका तीन बेटी की मां थी, और मृतका मंजू देवी का ससुराल उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में था, और मंजू अपने पति घनश्याम सिंह से पिछले कई महीनों से अलग हो कर रह रही थी। वैसे मंजू की हत्या के बाद गांव में चर्चा इस बात को लेकर भी है उसका अफेयर गांव के दो बच्चो के पिता संजय राम के साथ चल रहा था। और इसी बात को लेकर पिता प्रभुनाथ सिंह गुस्से में कई बार बेटी को ससुराल जाने को कह चुका था। जानाकारी के अनुसार संजय राम भी अपहरण के आरोप में फिलहाल जेल में बंद है। इधर बेटी के द्वारा ससुराल जाने से इनकार किए जाने पर ही उसकी हत्या शुक्रवार की देर रात उसके पिता प्रभुनाथ सिंह ने तेज धारदार हथियार से कर दिया था। इतना ही नही दूसरे दिन शनिवार की सुबह जब देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार पहुंचे, तो आरोपी पिता ने अपराध भी कबूला कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या कटार से किया है। इस दौरान देवरी थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। और हथियार भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *