रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू
रांची के तमाड़ स्थित दिवड़ी मंदिर में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ पुजा अर्चना करने पहुंचे साथ में तमाड़ विधायक विकास मुंडा उर उनकी पत्नी गरीमा सिंह भी मौजुद थी। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पंडा ने पुरे विधि विधान से पुजन संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। रांची डीसी और एसएसपी खुद मंदिर में मौजुद रह कर विधि व्यवस्था संभाल रहे थे। मंदिर के विकास को लेकर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष परियोजना प्रस्तुत कर पुरी जानकारी दिया जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए प्रधान सचिव से फोन पर बात करते हुए मंदिर के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य चल ही रहा है। सरकार मंदिर के विकास के लिये 8 करोड़ रूपये निर्गत करने जा रही है। वहीं झारखंड में इन दिनों नियोजन नीति का मुद्दा काफी गर्म है जिस पर मुख्यमंत्री बिना बोले चुप्पी साध गये।