सरायकेला चाईबासा मुख्य मार्ग पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से ₹2000 का वसूला जुर्माना



(सुमन मोदक)सरायकेला: सरायकेला चाईबासा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चला गया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए ट्रैफिक एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया की लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सभी आम जनों से नियमों का पालन कराने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिना सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, बिना कागजात, बिना हेलमेट एवं बिना पोलूशन कागजात के घूम रहे वाहन चालकों का जांच किया जा रहा है एवं सभी को कागजात अपडेट रखने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील कि जा रही है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इसी दौरान बिना कागजात बिना हेलमेट के घूम रहे वाहन चालकों से कुल ₹2000 का जुर्माना वसूला गया है। एवं सभी वाहन चालकों से आगे से सभी कागजात एवं हेलमेट लेकर चलने की अपील भी की गई। उन्होंने ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर कई पुलिस जवान अभियान में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!