प्रदेश भाजपा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना कहा केंद्र से पैसा ना मिलने का बना रही है बहाना, राज्य में विकास कार्य पड़े हैं ठप..

राँची: प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर झारखंड विधानसभा की आगामी बजट सत्र को लेकर अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा, झारखंड सरकार के पास आपार साधन है, लेकिन यहां आयोग्य सरकार है। राज्य में विकास के कार्य ठप पड़े हैं। केंद्र से पैसा न मिलने का बहाना यह सरकार बना रही है। मौजूदा सरकार विकास की राजनीति छोड़ विनाश की राजनीति कर रही है। केन्द्र से मिले पैसे को खर्च करने में हेमंत सरकार विफ़ल है। राज्य सरकार की नीतियां अयोग्यता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!