मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार और श्रम कानूनों के उल्लंघन मामले से त्रस्त आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के गम्हरिया स्थित आरडी रबर फैक्ट्री के 270 ठेका व स्थाई मजदूर इचागढ़ के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अरविंद सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

सरायकेला

आपको बता दें कि अरविंद सिंह कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भी हैं. मजदूरों ने अपनी पीड़ा अरविंद सिंह को बताई जिसके बाद अरविंद सिंह ने प्रबंधन से वार्ता कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया, मगर प्रबंधन ने नहीं माना. अंततः सोमवार से मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. मजदूरों ने प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. इस संबंध में मजदूरों ने संयुक्त श्रम आयुक्त के नाम एक 12 सूत्री मांग पत्र भी तैयार किया है जिसके आधार पर मजदूर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!