नीमडीह में लक्ष्मीकांत वाजपेई और लुईस मरांडी ने कांग्रेस झामुमो पर बोला हमला।

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)नीमडीह के रघुनाथपुर में भाजपा एनडीए गठबंधन का महिला सह लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी आयोजित सभा को सम्बोधित किया। लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा विकसित व मजबूत भारत के लिए भाजपा को वोट दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के लिए कई महत्वाकांक्षी और लाभकारी योजना चलाया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने महिलाओं के नाम 12 करोड़ शौचालय बनाए। गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने कि दिशा में कई काम कर रही है। तेजाब से पीड़ित बहनों के लिए दो सौ करोड़ का निर्भया फंड। मोदी ने लॉक डाउन के समय पका हुआ भोजन पहुंचाने का काम किया है। धर्म के आधार पर मुसलमानों को दिया जा रहा आरक्षण को हटाने का काम करेंगे। लुईस मरांडी ने कहा महिलाओं को केन्द्र सरकार ने सम्मान देने का काम किया है। प्रदेश में चल रहे झामुमो कांग्रेस की सरकार महिला विरोधी हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, ईंचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद कमल भान सिंह मोराबी, हरेलाल महतो, सारथी महतो, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह, मधु गोराई, दिलिप महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!