भाजमो कार्यकर्ता सम्मेलन में तय होगी लोकसभा चुनाव लड़ने की रूपरेखा

Spread the love


भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सीताराम डेरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव लड़ने की रूपरेखा तय की जाएगी। यह तय किया जाएगा की पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम प्रदेश का भ्रमण कर रही है। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित किया जाएगा कि पार्टी को कितनी सीटों पर लड़ना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को भाजपा के नेताओं की भी सीबीआई और ईडी जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जेपीएससी घोटाला हुआ था। लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है। झूठ लूट की राजनीति झारखंड में अब नहीं चलने दी जाएगी। 10 तारीख को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जमशेदपुर में इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरे राज्य के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *