रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
बुंडू पुलिस और रांची छापामारी टीम ने लगभग 25किलो पिसा हुआ डोडा पावडर और 100 किलो से भी अधिक गांजा जब्त किया है। डोडो पाउडर एवं गांजा एक ट्रक (पीबी-65बीई-6670) में अन्य सामानों के बीच छिपाकर रखा गया था। बुंडू पुलिस और रांची से आया छापामारी दल ने रांची टाटा रोड पर बुंडू टोल प्लाजा के निकट उक्त ट्रक को मंगलवार शाम लगभग पांच बजे दबोचा। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर व खलासी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक रांची की ओर जा रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना थी कि रांची टाटा रोड पर ट्रक में गांजा लेकर जा रहा है। पुलिस ने घटना की पुष्टी नहीं की है। गांजा और डोडा कहां से लाया गया और कहां जा रहा था, पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर और खलासी पंजाब का निवासी है।