जमशेदपुर: साकची में पुरानी करीम टॉकीज के पास टाटा स्टील ने अतिक्रमण चलाओ अभियान चलाया है।

इस अभियान में दुलाल चंद्र प्रमाणिक की पुरानी दुकान तोड़ दी है। यह दुकान 40 साल से थी। गुमटी रखकर वह दुकान चलाते थे। दुलाल चंद्र प्रमाणिक का कहना है कि उनकी दुकान में सामान भी था, जो बर्बाद हो गया। उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान तोड़ी जा रही है। तब वह आए। उन्होंने कहा कि दुकान तोड़ने से पहले किसी तरह की नोटिस उन्हें नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *