जमशेदपुर के कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों ने प्रधानाचार्य के कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

जमशेदपुर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के 6 सेमेस्टर के छात्रों ने आरोप लगाया कि अब तक उनका पूरी तरह से सिलेबस कंप्लीट नहीं हुआ है और कॉलेज द्वारा एग्जाम का फॉर्म भरवाया जा रहा है और एग्जाम का डेट निकाल दिया गया समय सीमा के हिसाब से सितंबर के महीने में इनका एग्जाम होना था पर बिना सिलेबस पूरा किया कि एग्जाम का फॉर्म भरवाना शुरू करवा दिया गया है जो कि सरासर गलत है, जानकारी देते हुए लॉ कॉलेज के छात्र अमर तिवारी ने बताया कि सिक्स सेमेस्टर में 9 सब्जेक्ट है तीन सब्जेक्ट का सिलेबस पूरा हो गया है जबकि 6 सब्जेक्ट का सिलेबस अब तक बाकी है छात्र जो है पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार नहीं है उन पर जबरदस्ती परीक्षा थोपा जा रहा है उन्होंने कहा मजबूरी बस आज उन्हें घेराव और विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *