
चांडिल। धुनाबुरु पंचायत के खुंचिडीह में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंम्ब्रम के नेतृत्व में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो को माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सुखराम हेंब्रम ने कहा झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। शहीद निर्मल महतो कि कही बातें आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी सोच एवं युवाओं को दिये उर्जा से अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ।