चाईबासा:- पश्चिम सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलो ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन नक्सली पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंग रक्षकों पर हमला करने और नोआमुंडी में मैगजीन गोदाम लूट कांड में शामिल रहे हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों में 30 वर्षीय जय सिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, 36 वर्षीय मदन अंगरिया, 20 वर्षीय अभिषेक हंसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े और 20 वर्षीय सुखलाल बाड़ा उर्फ चाड़ा टोंटो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि 30 वर्षीय मोने तियु गोइलकेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने अभियान के दौरान पांचों नक्सली को गिरफ्तार किया है। हालांकि कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। वही गिरफ्तार पांचों नक्सलियों के कब्जे से हथियार सहित कई समान बरामद किए गए है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र में गांवबुरू जंगल के आसपास नक्सलियों के भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छापामारी करके पांचो को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने का काम भी करते थे। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से विस्फोटक को बीडीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *