जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के पास दोमुहानी से साकची की तरफ जा रही ट्रेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जहां इस घटना में चालक को गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया

कदमा मरीन ड्राइव प्रतिमा नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती वासी एकत्रित हुए और ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे जिसमें एक युवक चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए कदमा वीणापानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है दूसरी तरफ स्थानीय लोगों की मदद से चालक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घटना की सूचना मिलते ही कदमा पुलिस मरीन ड्राइव पहुंची और गाड़ी को जप्त कर ली पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चालक नशे में था जिसकी वजह से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई है उन्होंने कहा कि गाड़ी को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है चालक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *