सरायकेला खरसावां जिला आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर चौका थाना अंतर्गत बालीडीह गांव में नदी किनारे चल रहे तीन अवैध महुआ शराब चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए

करीब 700 किलो जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया और लगभग 45 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी डोमन सिंह मुंडा, बुद्धेश्वर माझी एवं ठाकुर माझी द्वारा उक्त तीनों भट्ठियों का संचालन किया जा रहा था, जो सूचना मिलते ही मौके से भाग निकले. फिलहाल इनके खिलाफ फरार अभियोजन दर्ज कर छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. यह छापेमारी उसी कड़ी का एक हिस्सा है. उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *