जमशेदपुर के जुबली पार्क के जयंती सरोवर मैं हजारों की संख्या में मछलियों की मौत, कई क्विंटल बड़ी मछलियां मर कर पानी में ऊपर आई मॉर्निंग वॉक करने आए लोग मछलियों की मौत देख परेशान हुए,

शहर में बढ़ती गर्मी और पानी में ऑक्सीजन की कमी के चलते लाखों रुपए की मछलियां मरी, सूचना मिलते ही पार्क के कर्मचारियों द्वारा जयंती सरोवर से मछलियों को निकालने का काम शुरू, बता दें कि जयंती सरोवर में टाटा स्टील और निजी संस्था द्वारा मछली पालन किया जाता है, जिसमें हर साल मछली पकड़ो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है जिसमें 30 किलो तक की मछलियां इसमें पकड़ी जाती है, मगर जिस तरह शहर में गर्मी का कहर सितम ढा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पूरे जयंती सरोवर में जलकुंभी और ऑक्सीजन की कमी के चलते आज कई क्विंटल मछलियों की मौत हो गई हालांकि सूचना मिलते ही मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *