चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) शनिवार की तड़के सुबह चौका थाना क्षेत्र के बालीडीह में गजराजों ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। मृतक की पहचान बालीडीह निवासी 42 वर्षीय रहिना मुंडा के रूप में हुई है। सारंडा की ओर जा रही गजराजों के झुंड से बिछड़े गजराजों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रहिना मुंडा सुबह शौच के लिए घर से निकला था। घटना के बाद बालीडीह में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग एवं पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों के भय का माहौल है। आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में गजराजों ने चार लोगों की जान ले चुका है।
