पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस एससी सेल ने जमशेदपुर के धातकीडीह स्थित ठक्कर बापा मैदान में स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करते हुए..

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस एससी सेल ने जमशेदपुर के धातकीडीह स्थित ठक्कर बापा मैदान में स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करते हुए राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई कांग्रेस एससी सेल के जिला अध्यक्ष सुरेश मुखी ने बताया कि राहुल गांधी पर की गई कार्यवाई लोकतंत्र की हत्या है, इसलिए हम सभी एससी मोर्चा के सदस्य संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आगे सत्याग्रह कर विरोध जता रहे हैं. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई दुर्भावना से ग्रसित है और लोकतंत्र का अपमान है. एससी मोर्चा राहुल गांधी के साथ खड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *