चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) रामनवमी पर्व के दिन 30 मार्च को श्री राम सनातन समिति के द्वारा चांडिल में भव्य शोभायात्रा निकाला जायेगा। जिसमें हजारों युवा शामिल होंगे। इस वर्ष शोभायात्रा में भरतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। शोभायात्रा में छउ नृत्य की टीम भी शमिल रहेगी। चांडिल बाजार स्थित राहुल पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में श्रीराम सनातन सेवा समिति के चांडिल अनुमंडल अध्यक्ष आकाश महतो ने बताया कि रामनवमी के दिन दोपहर एक बजे पूजा अर्चना के बाद चांडिल स्टेशन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सिंहभूम कॉलेज चांडिल मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तक गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा में मातृ शक्ति भी शामिल होंगी। आकाश महतो ने बताया की शोभायात्रा में जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्री उपाध्यक्ष महंत श्री विद्यानंद सरस्वती भी शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में बिमलेश मंडल,सूरज मिश्रा,सजल कर्मकार, विद्याधर गोप,शांति मोदक,मिथुन रोहिदास, अजय गुप्ता आदि शामिल थे।