आगामी रामनवमी के त्यौहार को लेकर जिले के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय रामनवमी समिति व अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों के साथ एक केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

आगामी रामनवमी के त्यौहार को लेकर जिले के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय रामनवमी समिति व अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों के साथ एक केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उपस्थित अखाड़ा समितियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश
पर्व त्योहारों में असामाजिक तत्व अपने मंसूबे पर कामयाब ना हो सके, किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे, जुलूस की रूपरेखा, वाहनों की संख्या, डीजे पर पाबंदी,जुलूस में हाथी घोड़ों पर रोक जैसे कई आवश्यक दिशा निर्देश के साथ के साथ प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियो के साथ केंद्रीय शांति समिति और अखाड़ा कमेटी के लाइसेंस धारियों और पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित की गई, जिसमें शांतिपूर्वक तरीके से रामनवमी महोत्सव मनाने का संकल्प लेते हुए सभी ने अपने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के आदेशों को मानते हुए रामनवमी महोत्सव मनाने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *