जमशेदपुर मे सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीदी दिवस पर गुरुवार को एग्रिको मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद थे

Spread the love

जमशेदपुर मे सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीदी दिवस पर गुरुवार को एग्रिको मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि कुछ ताकतें हैं जो देश को बाहर से कमजोर कर रही हैं। तो कुछ ताकतें देश के अंदर से देश को कमजोर कर रही हैं। हमें इन सभी ताकतों से एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने वतन के लिए जान दी। उनके लिए हम हर साल इसी तरह तिरंगा यात्रा निकालेंगे वैसे 2016 में तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगे थे तो उसके बाद शहर के समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की ।हजारों की संख्या में सभी धर्म और समुदाय के लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो देश के प्रति अपनी सच्ची भावना को व्यक्त करते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का कसमें खाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *