जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई के विक्की उर्फ जाहिद हुसैन पर गोली चालन के मामले में 24 घंटे के भीतर तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई के विक्की उर्फ जाहिद हुसैन पर गोली चालन के मामले में 24 घंटे के भीतर तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम अरमान उर्फ राजा, मो. अरमाउद्दीन और मोहम्मद शादाब हुसैन बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि इनकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा, एक खोखा, एक मोबाइल और एक स्कूटी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पूर्व से ही इनके बीच रंजिश थी. उसी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से विक्की पर जानलेवा हमला किया गया था. उन्होंने बताया कि वादी विक्की उर्फ जाहिद हुसैन जहां कहीं भी उन्हें मिलता था आरोपियों को जान से मारने की धमकी देता था. तथा उसकी गली में जाने पर जान से मारने की धमकी देता था. जिससे परेशान होकर सभी अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. सभी ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं. जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *